खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, 1 की मौत, दूसरा गंभीर:अंबिकापुर में क्रिसमस की रात हादसा; स्पीड में अनियंत्रित हुई बाइक

अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। 25 दिसंबर की रात हुए हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे बाइक (क्रमांक CG 15 DY 2151) में सवार होकर दो युवक तेज रफ्तार में गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। नमनाकला में गुडलक मोटर्स के सामने एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक की रफ्तार तेज थी। हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर गिरे दोनों युवकों की जांच की। एक युवक की मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिंगरोड में खड़े वाहनों से हो रहे हादसे रिंग रोड में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित होने के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक खड़ी कर दी जाती हैं। भारी वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने के कारण हादसे हो रहे हैं। नमनाकला में कई ट्रैक्टरों की एजेंसी भी संचालित है, जहां ट्रैक्टर भी सड़क पर खड़ी कर दी जाती है। हादसों के बावजूद रिंगरोड की व्यवस्था पुलिस नहीं सुधार पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *