खड़ी ट्रेलर से टकराया ट्रक, ड्राइवर जिंदा जला:आरंग में NH-53 पर हादसा; कोयला लोड कर ले जा रहा था

छत्तीसगढ़ के आरंग में एक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। तड़के सुबह 4 बजे कोयले से भरी ट्रेलर ने जिप्शम से भरी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग गई और ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। आरंग के पारागांव नेशनल हाईवे 53 में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक कोयले के भरे ट्रेलर चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने से ड्राइवर और खलासी दोनों नीचे उतरे थे, तभी पीछे से कोयले से भरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। मृतक ट्रेलर चालक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *