राजनांदगांव में पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी:किसान बोले- धान का भुगतान नहीं तो वोट नहीं, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

राजनांदगांव जिले के किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। सोसाइटी में बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है जिसको लेकर उन्होंने वोट नहीं देने की बात कही है। जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टीकम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि या तो धान का पूरा भुगतान करें या फिर वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। समर्थन मूल्य और अंतर राशि की मांग इसी मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका ने भी बड़ी संख्या में किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि 19 से 31 जनवरी के बीच धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य और अंतर राशि तत्काल दी जाए। मानसिक रूप से परेशान किसान पूर्व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और विधायक भुनेश्वर बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 72 घंटे में भुगतान का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसान न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान हैं। जल्द से जल्द धान की राशि जमा करने की मांग ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन यादव, मधु बघेल, फूलमती वर्मा, पीयूष दुबे, जयकुमार वर्मा, मन्थिर साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान शामिल थे। सभी ने एक स्वर में किसानों के खातों में जल्द से जल्द धान की राशि जमा करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *