खण्डेलवाल वैश्य महाकुंभ 21 दिसंबर को:जयपुर में पोस्टर विमोचन, 15 हजार लोग जुटने की संभावना

जयपुर में खण्डेलवाल वैश्य महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रविवार, 30 नवंबर को एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 21 दिसंबर 2025 को खण्डेलवाल धाम में होने वाले महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 15 हजार समाज बंधुओं के शामिल होने की संभावना है। श्री खण्डेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट खण्डेलवाल धाम के संस्थापक, संयोजक संचालक मंडल एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया, यह महाकुंभ एक धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम होगा। इसका मुख्य उद्देश्य खण्डेलवाल समाज को एकजुट कर खण्डेलवाल वैश्य धाम से जोड़ना है। संस्था के अध्यक्ष आर.सी. गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में व्यापारियों के आपसी सहयोग, शिक्षित वर्ग को रोजगार, सामाजिक कुरीतियों, विवाह संबंधी समस्याओं और युवा वर्ग को आध्यात्मिक व संस्कारों से जोड़ने जैसे अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संस्था के संयुक्त मंत्री विनोद नाटाणी ने बताया कि जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया गया। महाकुंभ में शामिल होने के लिए जयपुर से 50 बसों और आसपास के क्षेत्रों से भी 50 बसों की व्यवस्था की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *