जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद भसीन नहीं रहे:परिवार ने चिकित्सकीय अध्ययन के लिए SMS मेडिकल कॉलेज में किया देहदान, सांगानेर से लड़ चुके चुनाव

जयपुर शहर के प्रख्यात रंगकर्मी और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े सक्रिय व्यक्तित्व प्रमोद भसीन का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 3 बजे 83 साल की उम्र में उन्होंने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। भसीन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी देह को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय अध्ययन के लिए दान कर दिया है। उनके निधन से जयपुर के सांस्कृतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रमोद भसीन ने अपना पूरा जीवन रंगमंच, सामाजिक कार्यों और युवा कलाकारों के मार्गदर्शन को समर्पित किया। उनकी संस्था ‘त्रिमूर्ति’ ने दशकों तक नवोदित रंगकर्मियों को मंच प्रदान किया और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। भसीन लंबे समय तक रविंद्र मंच की गतिविधियों के केंद्र में रहे और जयपुर के रंगमंचीय परिदृश्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।
भसीन की सामाजिक सरोकारों और राजनीति में भी रही सहभागिता
भसीन ने अपनी मृत्यु के बाद देहदान की जताई थी इच्छा प्रमोद भसीन ने अपनी मृत्यु के बाद देहदान की इच्छा जताई थी। ऐसे में उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी देह को एसएमएस मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। जीवन भर समाजसेवा के लिए समर्पित भसीन का यह अंतिम निर्णय भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। सांस्कृतिक धारा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान शहर के कलाकारों, रंगकर्मियों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भसीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने कहा कि उन्होंने जयपुर की सांस्कृतिक धारा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी संस्था त्रिमूर्ति और रविंद्र मंच पर किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके तीसरे की बैठक बुधवार, 3 दिसंबर को महावीर स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें कलाकार और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *