भास्कर न्यूज | जालंधर बारिश के कारण सारा दिन बिजली कट लगते रहे। इस दौरान सीएचबी कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान रहे। कर्मियों ने कहा कि फॉल्ट ज्यादा बड़े नहीं है। लेकिन तेज बरसात के कारण उन्हें दूर करने में काफी दिक्कत परेशानी आ रही है। जब बरसात हल्की होती है तो सप्लाई को ठीक करने के लिए निकल पड़ते हैं। इसी के साथ बशीरपुरा रेडियल सब स्टेशन के दो बड़े ट्रांसफार्मर टी-1 और टी-2 सोमवार सुबह से ही खराबी के कारण बंद रहे। इस कारण आसपास के इलाकों की सप्लाई भी बंद रही। ट्रांसफार्मर ठीक करने में करीब 8 घंटे लग गए। बरसात में फाल्ट ठीक करते हुए कर्मचारी।


