जालंधर| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ग्रीन पार्क में विश्व बंधुत्व दिवस और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सरदार मनमोहन सिंह, ऐप्स स्कूल नकोदर के प्रिंसिपल शालू गुप्ता, अल्फा महेंद्रु के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू ने शिरकत की। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मनमोहन सिंह ने कहा रक्तदान से कई लोगों को जीवन दान मिलता है। यह महान कार्य है। आश्रम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी रेखा दीदी ने कहा राजयोगिनी बीके दादी प्रकाशमणि जी ने अपनी जीवन यात्रा ईश्वरीय सेवा और मानवता कल्याण के लिए समर्पित कर दी। इस मौके पर राजयोगिनी बीके मीरा दीदी, राजयोगिनी बीके रेखा दीदी, डॉक्टर चरणजीत, डॉक्टर रूपिंदर कौर, गगनदीप कौर, रंजीत कौर, अजय कुमार, जॉन्टी, प्रिया, तृप्ता, रितु, राकेश कुंद्रा, करतार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


