गांव खतौली में स्कूटी से गिरने से दो भाई जख्मी हो गए, जिनमें से 60 वर्षीय गुरमेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। गुरमेल सिंह अपने भाई के साथ अपनी जमीन मंे गया था। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गुरमेल सिंह अपने भाई हरजिंदर सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था। गांव खतौल के पास दोनों स्कूटी से गिर गए। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। थाना जुल्का के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि गुरमेल सिंह के परिवार के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


