अमृतसर | खत्री महासभा पंजाब की ओर से रामनवमी पर प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्म दिवस मनाया। रंजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डॉ. एसके दयाल के निवास पर मनाई रामनवमी पर इंजी. शशिपाल चोपड़ा, बंटी चोपड़ा, श्याम सुंदर, सुशील तुली, विनोद पुरी, एसडीओ मोहित मेहरा, सनी सियाल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने प्रभु राम जी के जन्म दिवस पर लड्डू बांटे और आए सदस्यों को सम्मानित किया गया।


