अमृतसर | चिन्मय मिशन अमृतसर केंद्र की ओर से 273वां मासिक विधवा राशन पेंशन वितरण कार्यक्रम भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 बहनों को राशन सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में राणा महाजन, राघव बजौरिया सपत्नीक और मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके अविनाश महेन्द्रू, उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, सचिव अश्विनी मल्होत्रा, प्रोफेसर एसएन जोशी, संरक्षक परमानन्द मेहरा और भवन्ज प्रबंधक समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।


