खत्री समाज की बेटी डॉ. जसप्रीत “मिसेज इंडिया इंक-2025’ फाइनल में

भास्कर न्यूज| अमृतसर खत्री महासभा पंजाब ने समाज की बेटी डॉ. जसप्रीत कोहली सोबती को “मिसेज इंडिया इंक-2025’ के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। यह फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को गोवा में होने जा रहा है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट ने कहा कि यह पूरे खत्री समाज के लिए गर्व की बात है कि उनकी बेटी इस मंच तक पहुंची है। उन्होंने पंजाब और देशभर के खत्री भाईचारे से अपील की कि वे डॉ. जसप्रीत कोहली सोबती की जीत के लिए दुआ करें। महासभा पंजाब अमृतसर के उपाध्यक्ष डॉ. एसके स्याल ने भी डॉ. जसप्रीत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खत्री समाज की यह बेटी मेहनत और हुनर से प्रतियोगिता में नंबर वन स्थान हासिल कर समाज और पंजाब का नाम रोशन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *