बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों को पशुधन दिया

भास्कर न्यूज | अमृतसर बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार गुरइकबाल सिंह की अगुवाई में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 12 दिनों से ट्रस्ट बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रूप से राहत कार्य चला रहा है। शनिवार को उपायुक्त साक्षी साहनी ने ट्रस्ट की ओर से पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने राहत सामग्री और राशन के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों को पशुधन भी भेंट किया। इस दौरान गुरइकबाल सिंह और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ थे। ट्रस्ट के प्रमुख गुरइकबाल सिंह ने डीसी को बताया कि जिन परिवारों की 2-4 गायें या भैंसें बाढ़ में बह गईं या मर गईं, उन्हें संस्था की तरफ से पशुधन दिया जा रहा है। डीसी साक्षी की देखरेख में केंद्र ने तीन प्रभावित परिवारों को गायें और भैंसें प्रदान कीं। इस मौके पर गुरमीत कौर पत्नी शमशेर सिंह निवासी तालिबपुर रामदास को एक गाय, महिंदर सिंह निवासी गांव रामदास बावली को एक भैंस और शिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव पंज गरिया अजनाला को एक भैंस दी गई। अंत में गुरइकबाल सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिन-रात सेवा करने के लिए डीसी साक्षी साहनी को विशेष रूप से सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *