खन्ना के राजवीर सिंह दक्षिण कोरिया में जीता सिल्वर:शूटिंग वर्ल्ड कप, भारतीय टीम में शामिल पंजाब से एकमात्र खिलाड़ी

दक्षिण कोरिया में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप में खन्ना के राजवीर सिंह सेखों ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। पैरा ट्रैपिंग कैटेगरी में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 26 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजवीर पंजाब से एकमात्र खिलाड़ी थे जो भारतीय टीम में शामिल हुए। खन्ना लौटने पर शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। अनाज मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा, महासचिव यादविंदर सिंह लिबड़ा और मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगतार सिंह गिल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पिता को बेटे पर गर्व राजवीर ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। वे देश के लिए और भी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं। उनके पिता जसवंत सिंह सेखों ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वक्ताओं ने कहा कि राजवीर ने खन्ना, पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं को खेलों में भाग लेने और मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *