दीनानगर में सीवरेज बोर्ड कर्मचारी हड़ताल पर गए:आफिस के बाहर धरना देकर किया प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और नियमित भर्ती की मांग

गुरदासपुर के दीनानगर में पंजाब वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने वाटर सप्लाई कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारी लंबे समय से मामूली वेतन पर गटर का काम कर रहे हैं। 23 अप्रैल को लोकल बाडी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इसमें अस्थायी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई थी। डेढ़ महीने बाद भी सीवरेज बोर्ड ने यह लिस्ट नहीं दी है। ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही यूनियन के सीनियर उपप्रधान बलदेव सिंह मंडेर ने बताया कि दीनानगर समेत कई शहरों में कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही है। पूरे पंजाब में वेतन में भी असमानता है। ठेकेदार और अफसर मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि सीवरेज कर्मचारियों की नियमित भर्ती अनिवार्य है। लेकिन पंजाब में इसकी अवहेलना की जा रही है। यूनियन ने 10 जून से राज्य स्तरीय हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने कहा कि हड़ताल की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *