खन्ना पहुंचे उद्योग मंत्री सौंद:बोले-भारत-पाक के सभी युद्धों में सिर्फ पंजाब को नुकसान, विशेष आर्थिक पैकेज दे केंद्र सरकार

पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के सभी युद्धों में सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब को हुआ है। अन्य सीमावर्ती राज्य गुजरात और राजस्थान को ऐसी तबाही नहीं झेलनी पड़ी। बता दें कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद खन्ना में नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर मीटिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब हमेशा देश की पहली रक्षा पंक्ति रहा है। जब भी देश पर खतरा आया, पंजाबियों ने अपनी छाती तानकर देश की रक्षा की। वर्तमान में भी पंजाब में ड्रोन हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब की उपेक्षा कर रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा और औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके बावजूद राज्य को उचित मान-सम्मान और संसाधन नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि पंजाब के बलिदानों की सिर्फ बातें करना काफी नहीं है। अब ठोस कार्रवाई की जरूरत है। पंजाब का हक दे केंद्र- सौंद सौंद ने केंद्र से अपील की कि वह पंजाब को उसका वाजिब हक दे और राज्य के विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के जवानों और नागरिकों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं, इसलिए राज्य के कल्याण की जिम्मेदारी केंद्र की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *