जगराओं में पेट्रोल पंप पर लूट का मामला निकला फर्जी:कर्मचारी ने दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश, दोनों गिरफ्तार, कैश बरामद

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने पंप कर्मी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस के अनुसार पंप कर्मी हरपाल दास ने शिकायत दर्ज कराई थी। हरपाल दास ने पुलिस को बताया कि रात को एक बाइक सवार पंप पर आया। टंकी में तेल भरने के बाद पैसे मांगे तो उसने चाकू निकाल लिया। फिर धमकी देकर पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में देखा कि कथित लूट के समय कर्मी ने तेल वाली पाइप आराम से रखी। फिर बाइक के पीछे भागने का नाटक किया। इससे पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में कर्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ नोनी और हरपाल सिंह दोनों जस्सोवाल गांव के रहने वाले हैं। दोनों से 35 हजार रुपए बरामद डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। हरपाल से 17 हजार और गुरदीप से 18 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। कुल 35 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *