खन्ना पुलिस ने किया ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़:फरीदकोट जेल से चला रहे धंधा, दो कैदी समेत 11 गिरफ्तार, दो युवतियां भी शामिल

लुधियाना में खन्ना पुलिस ने फरीदकोट जेल से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय ड्रग्स और हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेल में बंद दो कैदी और दो युवतियां भी शामिल हैं। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के अनुसार, 25 अप्रैल को हेडों चौकी के पास से फॉर्च्यूनर कार में सवार चार लोगों को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। आरोपी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा, गुरसेवक सिंह, जगरूप सिंह और जज सिंह मोगा व फिरोजपुर के रहने वाले हैं। जगप्रीत की निशानदेही पर 0.32 बोर की पिस्तौल और एक मैगजीन भी बरामद हुई। फरीदकोट जेल में बंद आरोपी चला रहे धंधा पूछताछ में सामने आया कि जगप्रीत फरीदकोट जेल में बंद हरदीप सिंह उर्फ दीपा और गुरलाल सिंह के साथ मिलकर यह धंधा चला रहा था। गिरोह में प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद यासीन, वंशिका ठाकुर उर्फ महक, तनु और लवप्रीत सिंह भी शामिल थे। विदेशी नंबरों और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क सभी आरोपी मोहाली के खरड़ क्षेत्र में किराए के फ्लैटों में रहते थे, जिनका किराया जगप्रीत देता था। गिरोह विदेशी नंबरों और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क करता था। नशे की डिलीवरी लोकेशन शेयर करके की जाती थी और पेमेंट गूगल पे से होती थी। जांच में पता चला कि आरोपियों के खातों में हर माह 3 से 9 लाख रुपए की लेन-देन होती थी। सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं और पढ़ाई के लिए खरड़-मोहाली में एकत्र हुए थे। लॉ की छात्रा तनु गिरोह की वित्तीय लेन-देन संभालती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *