थाने के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला:बरनाला में युवक ने बदमाशों वाला गाना लगाया, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पंजाब के बरनाला में सिटी पुलिस स्टेशन 1 के बाहर एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वीडियो में युवक ने बदमाशी वाला गाना लगाया था। सिटी पुलिस स्टेशन वन के एसएचओ लखविंदर सिंह को सूचना मिली कि विक्की नाम का एक शख्स थाने से बाहर आते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर रोको एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवक ने देर शाम वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कानून की कड़ी नजर है। कोई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे लोगों में डर पैदा हो या समाज को गलत संदेश जाए। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *