खन्ना में एक्सीडेंट में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत:ट्रक से टकराई कार, पीजीआई से भाई का हालचाल पूछकर लौट रहे

लुधियाना जिले में खन्ना के जीटी रोड पर प्रिस्टिन मॉल के सामने एक सड़क हादसे में एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब ब्रांच मैनेजर चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से अपने छोटे भाई का हालचाल पूछकर खन्ना लौट रहे थे। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनित शर्मा निवासी राधे वाली गली, ललहेड़ी रोड खन्ना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनित शर्मा अपनी कार से खन्ना से लुधियाना की ओर जा रहे थे। प्रिस्टिन मॉल के पास उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मनित कार के अंदर ही फंस गए। राहगीरों ने कार से बाहर निकालने का प्रयास किया आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत उन्हें कार से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए होंगे या मनित की कार तेज रफ्तार में होने के कारण बेकाबू हो गई होगी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *