लुधियाना पुलिस ने दबोचा नफरती कंटेंट क्रिएटर:लोगों को उकसाने वाली पोस्ट था डालता, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी से लगातार जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपी का ISI लिंक भी खंगाल रही है। पुलिस के निशाने पर एक और भी ऐसे कंटेंट क्रिएटर है जो सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने वाली पोस्ट शेयर करते है। आरोपी 2019 से X पर सक्रिय जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अर्शदीप सिंह सैनी अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @the_lama_singh पर लगातार भड़काऊ, सांप्रदायिक और समाज में नफरत फैलाने वाले कंटेंट शेयर कर रहा था। अर्शदीप 2019 से X पर सक्रिय है और उसके लगभग 13,000 फॉलोअर्स हैं। विभिन्न धर्मों को निशाना बना रहा था कंटेंट प्रारंभिक जांच में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने पाया कि आरोपी की पोस्ट्स में सिख, हिंदू और मुस्लिम समुदायों को भड़काने वाले तत्व शामिल थे। पुलिस का कहना है कि उसके फॉलोअर्स की गतिविधियों और प्रोफाइल्स से भी यह संकेत मिलता है कि किसी सुनियोजित रणनीति के तहत नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने इस मामले में 28 नवंबर 2025 को FIR नंबर 64 भारतीया न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की है। आरोपी को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। कोर्ट से पुलिस रिमांड भी लिया जाएगा। आरोपी 2014 में UK से गया था। अभी कुछ समय पहले ही वह भारत लौटा है। क्या ISI का लिंक? पुलिस कर रही जांच CP स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या सोशल मीडिया पर की गई ये भड़काऊ पोस्टें किसी टूलकिट का हिस्सा हैं, जिसे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के इशारे पर पंजाब में अशांति फैलाने के लिए तैयार किया गया हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *