खन्ना में नशा तस्कर का अवैध निर्माण गिराया:नगर पंचायत की जमीन पर बने निर्माण को ध्वस्त किया, नोटिस का नहीं दिया था जवाब

लुधियाना के खन्ना में आज नशा तस्करों का अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण नशा तस्करी के आरोपी अमरीक सिंह का था। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के नेतृत्व में पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने यह कार्रवाई की। एसपी (हेडक्वार्टर) तेजबीर सिंह हुंदल के अनुसार अमरीक सिंह पर नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की की तस्करी में संलिप्त था। हाल ही में वह एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ है।जांच में पता चला कि आरोपी ने नगर पंचायत मलौद की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। पंचायत के कई नोटिस के बावजूद आरोपी के परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद नगर पंचायत ने पुलिस से मदद मांगी। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को गिरा दिया गया। एसपी हुंदल ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में डीएसपी हेमंत मल्होत्रा, एसएचओ सतनाम सिंह और नगर पंचायत अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि नशा विक्रेताओं और उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *