150 स्पेशली एबल्ड बच्चों ने देखी ‘सितारे जमीन पर’:मूवी देख बच्चे हुए उत्साहित, कई पेरेंट्स भी साथ पहुंचे

रांची में दैनिक भास्कर ने ‘दीपशिखा इंस्टीट्यूट फॉर चाइल्ड डेवलपमेंट एंड मेंटल हेल्थ’ व ‘कोशिश स्पेशल स्कूल व वोकेशनन ट्रेनिंग सेंटर’ के 150 स्पेशली एबल्ड बच्चों को आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ​दिखाई। बच्चे फिल्म देखकर बहुत उत्साहित थे। इनमें 90 प्रतिशत बच्चे पहली बार किसी थिएटर में फिल्म देखने गए थे। कई व्हील चेयर में भी फिल्म देखने आए थे। जो बच्चे अकेले नहीं बैठ पाते, उनके पेरेंट्स को भी साथ में बिठाकर फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने ​फिल्म को सराहा
इधर, 15 साल के अमर सैनी ने कहा- फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे किसी ने हमारे दिल की बात कह दी हो। हम भी कुछ कर सकते हैं, बस कोई हमें समझे। वहीं, 14 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी ने कहा- मैंने पहली बार थियेटर में फिल्म देखी है। मुझे नहीं मालूम था इतना अच्छा लगता है। मुझे लगा जैसे कोई हमें समझ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *