चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिधाबाद गांव में पुलिस ने गुरुवार को एक सफल कार्रवाई की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 757 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। सीडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर 1:05 बजे यह कार्रवाई की गई। प्रहलाद महतो के घर से जब्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। जब्त शराब की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। पूछताछ में पता चला कि यह शराब बाबूलाल महतो की है। पुलिस ने बाबूलाल महतो के खिलाफ चास थाना में केस दर्ज कर लिया है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 274/276 बीएनएस और उत्पाद अधिनियम 2015 की धारा 47 (A)/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।


