खन्ना में बस और टिपर की टक्कर, 20 महिलाएं घायल:10 गंभीर, फैक्ट्री में काम पर जा रही थीं; टक्कर से पलटी गाड़ी

लुधियाना के खन्ना में गुरुवार सुबह बीजा चौक पर फैक्ट्री की मिनी बस और पत्थर से लदे टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में बस पलट गई, जिससे 20 से अधिक महिला मजदूर घायल हो गईं। इनमें से 10 महिलाओं की स्थिति गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोराहा की एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाएं रोजाना की तरह बस से काम पर जा रही थीं। बीजा चौक पर बस के रुकने के दौरान तेज रफ्तार टिपर ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और महिलाएं चीखने लगीं। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिलाओं को बस से निकाला। एम्बुलेंस से सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी स्थानीय सरपंच गुरमीत सिंह ने हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताया। बस चालक का कहना है कि टिपर ने अचानक टक्कर मार दी। घायल महिलाओं ने भी यही बात दोहराई। सड़क सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *