29 जुलाई को अकाली दल की 3 बैठकें:लैंड पूलिंग, भ्रष्टाचार, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा, सुखबीर बादल करेंगे अध्यक्षता

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने 29 जुलाई को पार्टी की तीन अहम बैठकें बुलाई हैं, जो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी। इनमें सबसे पहले जिला अध्यक्षों की, फिर दोपहर 2 बजे वर्किंग कमेटी की और अंत में शाम 4 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इन बैठकों में लैंड पूलिंग, सरकार की नाकामियां, भ्रष्टाचार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी की आगे की योजना पर चर्चा होगी इसके साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ भी पार्टी की आगे की योजना पर चर्चा होगी, और शिरोमणि अकाली दल को बूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *