खन्ना में महिला वकील से मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़:दो पक्षों में विवाद, कैबिनेट मंत्री सौंध ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

लुधियाना जिले के खन्ना बार एसोसिएशन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला वकील घायल हो गई। महिला वकील ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदतमीजी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अभद्र टिप्पणियां की और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही खन्ना विधायक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला वकील से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन दिया। युवती के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय मंत्री ने कहा कि युवती के साथ हुआ दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया। एडवोकेट प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला वकील उनकी जूनियर हैं। शुक्रवार को वह लुधियाना कोर्ट से लौटने के बाद खन्ना कोर्ट में थी। इसी दौरान विवाद हुआ। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। एक अन्य असिस्टेंट भी घायल घटना में महिला वकील के साथ एक अन्य असिस्टेंट भी घायल हुआ। बार एसोसिएशन सोमवार को बैठक कर आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी। एसएचओ गुरमीत सिंह के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *