खन्ना में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शुरुआत:कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंध बोले- मिशन क्लीन की शुरुआत, बनाई जाएगी बिजली

पंजाब के पहले वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन आज खन्ना में उद्योग एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने किया। यह पायलट प्रोजेक्ट मिशन क्लीन के तहत शुरू किया गया है। इससे शहर को कूड़ा और गंदगी मुक्त बनाया जाएगा। कूड़े के ढेर नहीं दिखेंगे और शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। सभी 33 वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंध ने बताया कि खन्ना नगर कौंसिल के अधीन 33 वार्ड आते हैं। इन सभी वार्डों में टाटा पिकअप व्हीकल जाएंगे। घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा इकठ्ठा किया जाएगा। फिर यह कूड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में आकर सेग्रीगेशन होगा। खाद तैयार होगी और प्लास्टिक अलग करके बिजली पैदा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों का सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लिफाफों में इकठ्ठा करें। गांवों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम होगा पंचायत मंत्री सौंध ने कहा कि गांवों में भी कूड़े की समस्या का समाधान किया गया है। दो दिन पहले ही 3 करोड़ की ग्रांट्स बांटी गईं। कुछ ही दिनों में ढाई करोड़ की और ग्रांट्स दी जाएगी। गांवों में सॉलिड और लिक्विड दो प्रकार के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से काम किया जा रहा है। गांवों में पिट्स बनाकर कूड़े की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *