मोगा में एक्सीडेंट में फाइनेंस मैनेजर की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पर सवार होकर जा रहा, संगरुर का रहने वाला

पंजाब के मोगा में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संगरुर निवासी 25 वर्षीय बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि शेरपुर, जिला संगरूर के रहने वाले चरणजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका 25 वर्षीय बेटा परमिंदर सिंह ममदोट में एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर था। परमिंदर सिंह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। देर शाम जब वह गांव भागीके के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परमिंदर सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता चरणजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *