खरगोन के बलगांव में श्रीराम कथा शुरू:101 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, संत भी पहुंचे

खरगोन के नर्मदा तट पर स्थित बलगांव में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम मंदिर चौक से नर्मदा पूजन के साथ कथा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर 101 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ कन्याएं नर्मदा जल लेकर कथास्थल भूतेश्वर आश्रम पहुंचीं। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मां नर्मदा गोशाला परिसर में आयोजित कथा में आशीष प्रसाद जोशी भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रवचन दे रहे हैं। यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा 28 दिसंबर तक चलेगी। कथा का समापन 29 दिसंबर को श्री विष्णु यज्ञ के साथ होगा। कथा में राजस्थान और गुजरात से आए संतों ने भी भाग लिया और नर्मदा आरती की। आयोजकों के अनुसार, कथा सुबह 9 से 11:30 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। रात में कीर्तन का आयोजन भी हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे भोजन की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *