महाराजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक सेंट्रो कार से 61 लीटर 800 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब और कार की कुल कीमत लगभग 1 लाख 89 हजार 100 रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दो को पकड़ा सूचना के अनुसार, एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार अवैध शराब लेकर घंसौर की ओर से आ रही थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इसी दौरान सेंट्रो कार क्रमांक MH 02 BT 7221 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवारों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। सेंट्रो कार में छुपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब वाहन में सवार एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। दूसरा व्यक्ति चालक सीट पर मौजूद था। गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी पंचनामा की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार परते (25 वर्ष), पिता सुद्धुलाल परते, निवासी ग्राम हर्राटीकर, थाना मोहगांव, जिला मंडला और हिमेश ठाकुर (22 वर्ष), पिता विजयकिशोर ठाकुर, निवासी ग्राम मुगदरा, थाना बम्हनी, जिला मंडला के रूप में हुई है। पुलिस ने कुल 61 लीटर 800 मिलीलीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत 39,100 रुपए है। इसके अतिरिक्त, सेंट्रो कार क्रमांक MH 02 BT 7221 भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना महाराजपुर में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में उनि. बीआर मेश्राम, सउनि. रमेश पाल, प्र.आर. विजय, आर. अमित गरयार, सुंदर भलावी, शिवा नाविक, संदीप पूसाम, प्रशांत अवस्थी, हरिदास बिंझिया और मनोहर धुर्वे की विशेष भूमिका रही।


