खरगोन के मोगरगांव गढ़ी में सजा श्री खाटू श्याम दरबार:एकादशी की रात संकीर्तन महोत्सव में हजारों श्रद्धालु भजनों और नृत्य में लीन रहे

खरगोन के मोगरगांव गढ़ी में शुक्रवार रात एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। इस दौरान श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 1 हजार श्रद्धालु रात 1 बजे तक बाबा की वंदना में लीन रहे। यह आयोजन दामखेड़ा नागराज मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में हुआ। शरद पूर्णिमा से पहले एकादशी की रात 8:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, जिसके बाद भक्तों ने दर्शन कर परिक्रमा की। संकीर्तन रात 9 बजे से प्रारंभ हुआ। खरगोन के गायक अनिमेष गुप्ता और राहुल राठौड़ ने श्याम वंदना के भक्ति गीतों से समां बांधा। उनके भजनों पर महिला, पुरुष और युवा वर्ग ने “श्याम-श्याम” के जयकारे लगाते हुए जमकर नृत्य किया। श्याम प्रेमियों ने गायक टीम पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालु “हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे” का उद्घोष करते रहे। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *