भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रायसेन जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महामंत्री और सात जिला मंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। कार्यकारिणी में इन्हें दिया गया मौका
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के रूप में राकेश तोमर, जगदीश लोधी, योगेश पटेल, श्रीमती मीनू अरविंद दुबे, ओमप्रकाश मीणा, दातार सिंह मीणा, दीपक रघुवंशी और शैलेंद्र गिरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा केशव पटेल और दीपेंद्र पाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला मंत्रियों में संतोष शर्मा, मोह राव सिंह, सुशील शर्मा, गायत्री नगरिया, प्रार्थना चौहान और संदीप शर्मा के नाम शामिल हैं। वर्षा लोधी को जिला कोषाध्यक्ष, अवनीश पालीवाल को सह कोषाध्यक्ष, जितेश ठाकुर को जिला कार्यालय मंत्री और लोकेंद्र सिंह ठाकुर को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
शनिवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर और कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।


