सिंगरौली जिले के सराई इलाके में छह गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बरका चौकी क्षेत्र के जंगल में चरने गई गायों की अचानक मौतें होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल गौशाला प्रबंधक और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सूचित किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पशु चिकित्सा टीम ने मृत गायों का मौके पर ही पोस्टमॉर्टम किया। पशु चिकित्सा अधिकारी अनामिका विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी गायों की मौत जहर से होने की आशंका है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। 3 तस्वीरें देखिए…
गांव के ही रहने वाले पर आरोप प्रत्यक्षदर्शी आत्माराम वैश्य ने बताया कि सुबह तकरीबन छह बजेएक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया। वो गांव का ही रहने वाला हैष पहले वह जंगल विभाग में चौकीदार था। उसे पैसहवा नाम से गांव के लोग बुलाते हैं। वो साकेत परिवार से है। मेरे घर के पास 20 से 25 गोवंश बैठे थे। गायों के को उसने महुआ, यूरिया और नमक जमीन पर डाल दिया। जैसे ही गौवंश ने यह खाया तो कुछ गए गिरने लगी। मैंने नजदीक जाकर देखा तो कुछ गाय यही महुआ यूरिया और नमक खा रही थीं। इसके बाद मैंने बाकी मवेशियों को वहां से हटाया। तब तक छह गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची सराई थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। अज्ञात कारणों से जानवरों की मौत हुई है। ग्रामीणों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यदि किसी ने जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया है, तो पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।


