खरगोन के स्कूल में बैगलेस डे पर अनोखा कृषि प्रयोग:छात्रों ने 28 राज्यों की 45 फसलों के बीज उगाकर दिखाए

खरगोन के कुकडोल स्थित एक स्कूल में रविवार को ‘बैगलेस डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने नवाचार करते हुए देश में उगाई जाने वाली 28 राज्यों की 45 से अधिक फसलों और बीजों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने 8 दिनों तक क्यारियों में फसलें तैयार कर उन्हें प्रदर्शित किया। प्राचार्य ललिता धुले, वरिष्ठ शिक्षक रामकृष्ण महाजन और माधुरी पांचाल के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शन किया गया। इसमें गेहूं, जौ, अरहर, मक्का, सरसों, चना, बाजरा, मूंग, कपास, नारियल, मूंगफली और धान सहित विभिन्न दलहन एवं तिलहन फसलों को शामिल किया गया था। छात्रों ने दलहन और तिलहन फसलों के बीजों को पोस्टर पर लगाकर उनके बीच का अंतर समझाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रबी और खरीफ फसलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिक्षकों ममता गुप्ता, केसी पाटिल, हेमराज पाटीदार, पूजा राठौर और सुरैया खान के सहयोग से छात्रों ने 8 दिनों तक विभिन्न प्रकार के बीजों को क्यारियों में बोया और उनकी देखभाल की। बीज उगने के बाद उनका प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षक सुनील चौहान भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *