सास-ससुर, पत्नी पर हमला करने वाला सिरफिरा दामाद गिरफ्तार:फरार होने के बाद बच्चों से मिलने के लिए वापस आया था ससुराल

​​​​​​पत्नी के छोड़कर जाने से बौखलाया पति तलवार हाथ में लेकर ससुराल में घुस गया। सामने आते ही पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। आरोपी ने पीछा किया, मगर रास्ते में गिर पड़ा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए ससुर के सिर पर तलवार से हमला किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने सास के हाथ-पैरों पर भी बेरहमी से वार किए और फरार हो गया। सनसनीखेज वारदात के अगले दिन आरोपी तलवार लेकर बच्चों से मिलने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना पाली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने 27 दिसंबर की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था कोतवाली थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया-आरोपी अजय (37) पुत्र रामनिवास निवासी रेण (मेड़ता सिटी), जोधपुर में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोपी अजय शुक्रवार शाम को बाइक लेकर पाली शहर के रामदेव रोड स्थित गांधी नगर में अपने ससुराल पहुंचा था। वहां उसने तलवार से वार कर ससुर जगदीश जोशी (58), सास दुर्गा देवी (54) और पत्नी आशा (36) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में जगदीश जोशी और दुर्गा देवी को जोधपुर रेफर किया गया है। बच्चों से मिलने वापस तलवार लेकर आया, पुलिस ने पकड़ा कोतवाली थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया- वारदात के बाद आरोपी रात को जोधपुर चला गया था। शनिवार सुबह उसे बच्चों की याद आई, जिसके बाद वह उनसे मिलने के लिए वापस पाली पहुंचा। इसी दौरान लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तलवार को जैकेट के अंदर छुपाकर साथ लाया था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार और बाइक भी बरामद की है। पत्नी के वापस ससुराल नहीं आने से था नाराज सीओ सिटी मदन सिंह ने बताया- प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आशा करीब तीन-चार महीने से अपने पीहर ही रही थी। बच्चों को भी लेकर आ गई थी। कई बार कहने के बाद भी ससुराल वापस नहीं आ रही थी। दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कर रखा था। इसी बात से परेशान होकर वह पत्नी को मारने के इरादे से तलवार लेकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान जब सास-ससुर बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी तलवार से वार कर दिए। आठ साल पहले हुई थी शादी पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी आशा से करीब 8 साल पहले हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ————- यह भी पढ़े… ससुर का सिर फाड़ा,सास-पत्नी को भी तलवार से काटा, VIDEO:दिनदहाड़े मोहल्ले में तीनों पर हमला, दहशत से घरों में छुपे पड़ोसी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *