बठिंडा में खाली प्लॉट से महिला का शव मिला:गर्दन पर चोट के निशान, सुबह काम पर गई थी

बठिंडा में एक 24 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। उसका शव एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ, जिसकी गर्दन पर हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रितिका गोयल पत्नी साहिल कुमार के रूप में हुई है, जो बठिंडा के गोपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। रितिका ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसका एक दो साल का बच्चा भी है। वह एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। SP सिटी क्या बोले? एसपी सीटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैनाल एरिया को सूचना मिली थी कि एक महिला लापता है। वह रोजाना काम पर जाती थी, लेकिन कल से घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला। उसकी गर्दन पर हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। डीएसपी की अगुवाई में सीआईए स्टाफ 2 और थाना कैनाल के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा। मृतका के पति क्या बोले? रितिका के पति साहिल कुमार ने बताया कि वह रोजाना उसे शोरूम छोड़कर वापस लेने आते थे। कल भी जब वह उसे छोड़कर गए, तो बाद में मालिक से पूछा। मालिक ने बताया कि रितिका मोबाइल कवर लेने गई है। साहिल ने अपनी मां से बात की, तो उन्होंने बताया कि रितिका अपने दोस्त के साथ तलवंडी साहिब से आ रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। साहिल ने बताया कि आज उन्होंने कैनाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लोकेशन ट्रेस करने के बाद तलाश की गई और अंततः उसका शव इसी प्लॉट में मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *