खरगोन गौरव दिवस पर दिखी कथक की शानदार झलक:50 से अधिक व्यक्तियों को मिला सम्मान, 5000 हजार लोग हुए शामिल

खरगोन में आयोजित दो दिवसीय नगर गौरव दिवस का देर रात समापन हो गया। इस आयोजन में 5000 से अधिक लोग शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों में नगर का गौरव बढ़ाने वाले 50 से अधिक व्यक्तियों को ‘नगर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र का लावणी और कथक नृत्य रहा। राजस्व प्रभारी महेश वर्मा ने बताया कि रात 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें महाराष्ट्र की लावणी टीम और कथक नृत्यांगना गौरी देशमुख ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद नगर गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह से पहले कुंदा नदी की भव्य आरती की गई, जिसके बाद शानदार आतिशबाजी हुई। इस आरती में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए। दो दिवसीय नगर गौरव दिवस के लिए कुंदा नदी की विशेष सफाई कराई गई थी। नदी में नए फव्वारे लगाए गए थे और घाट क्षेत्र को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *