खरगोन पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार बनाने वाले एक सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उपकार सिकलीगर डेढ़ माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से हथियार बनाने की सामग्री भी जब्त की है। उस पर गोगावा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह दो साल से वांछित था। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिगनूर निवासी 21 वर्षीय उपकार पिता बिरपालसिंह सिकलीगर के रूप में हुई है। उपकार अवैध हथियार बनाकर तस्करों को सप्लाई करता था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, उपकार ने डेढ़ माह पहले राजस्थान के तस्करों को हथियार बेचे थे। गत 22 अगस्त को गोगावा पुलिस ने राजस्थान के नागौर निवासी दीपक, महिपाल और पिपलई निवासी बबलू को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 9 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे।


