खरगोन में छाए बादल छटे, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री:कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी, चने और गेहूं की फसल को फायदा

खरगोन में पिछले तीन दिनों से छाए हल्के बादल अब छट गए हैं। मंगलवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा और जोरदार ठंड महसूस की गई। कसरावद क्षेत्र में सुबह 7 बजे दृश्यता लगभग 150 मीटर दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हल्के बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई थी। अब इनके कमजोर पड़ने से हवा में नमी बढ़ी है और आगे ठंड बढ़ने की संभावना है। जिले में 1.65 लाख हेक्टेयर में चने की फसल
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 1.65 लाख हेक्टेयर में चने की फसल और 1.55 लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बुवाई की गई है। वर्तमान मौसम गेहूं की बालियों और चने के फूलों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। सहायक संचालक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि बेहतर उत्पादन के लिए ठंड का होना आवश्यक है और अब तक रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा है। पिछले चार दिनों में सुबह के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, रविवार को 10.2 डिग्री और सोमवार को 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह वापस 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री तक पहुंच गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *