खरगोन में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी:पांच दिन बाद पारा 10 डिग्री पहुंचा

खरगोन जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को करीब पांच दिन बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। सुबह सड़कों पर रहा सन्नाटा कड़ाके की ठंड के कारण सुबह 7:30 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम और अल सुबह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। सुबह 6:30 बजे खरगोन-इंदौर रोड पर कोहरे और धुंध के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। करीब एक घंटे बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा, लेकिन सुबह 9 बजे तक हल्की धुंध बनी रही। धूप निकलने से मिली कुछ राहत सुबह 9:30 बजे के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिन में हल्की धूप खिलने से भी लोगों को कुछ आराम महसूस हुआ। ​​​​​​​ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। साथ ही दक्षिण भारत में एंटी-साइक्लोनिक गतिविधि बनी हुई है, जिसके कारण ठंड का यह दौर जारी है। बीते तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *