खरगोन में तापमान गिरा, 9.2 डिग्री पहुंचा:फसलों पर ओस जमी, बादल छटने से गेहूं-चना की बंपर पैदावार की उम्मीद

खरगोन में सोमवार को हल्के बादल छट गए। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। हालांकि दिन में अब भी शीतलहर का असर बना हुआ है। शीतलहर के कारण सुबह और शाम ठंड अधिक महसूस की जा रही है। कई इलाकों में अलाव जलाए जा रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह करीब 9 बजे के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। बादल छटने से गेहूं-चना की फसल को फायदा बादल छटने से गेहूं और चना की फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि लगातार कोहरे के कारण फसलों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। किसान महेश यादव का कहना है कि बादल छटने से गेहूं और चना में बीमारी का खतरा कम हुआ है, लेकिन फूल आने के समय कोहरा नुकसान पहुंचा सकता है। जिले में इतने रकबे में बोई गई फसल जिले में इस रबी सीजन में करीब 1 लाख 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और लगभग 1 लाख 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना की बुवाई की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी भारत में बर्फबारी कम हुई है। जेट स्ट्रीम की गतिविधियों के कारण शीतलहर चल रही है। जहां इसका प्रभाव अधिक है, वहां ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *