हरदा में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत:पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुनझुन में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रुनझुन निवासी जमनाप्रसाद ओसवाल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में जमनाप्रसाद को सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत उन्हें इलाज के लिए खिरकिया अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन प्रेम ओसवाल ने बताया कि जमनाप्रसाद की जामन्या बस स्टैंड के पास पान-गुटखे की गुमटी थी। वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पिकअप खिरकिया से मोरगढ़ी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक के एक बेटा और चार बेटियां हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *