बालोद| शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरथुली में छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग की निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 13 छात्राओं को साइकिल दी गई। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम सरपंच हरखराम खरे ने की। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने किया। । बैठक में समिति सदस्य गोपेन्द्र पिस्दा, अंजुलता देवांगन, माहेश्वरी भुआर्य, दिलेन्द्र साहू, ताम्रध्वज यादव, ओंकार पटेल, हेमलता, द्रोपदी शिवाने, खिलानंद आदि मौजूद रहे।


