बालोद| खरथुली स्कूल में आठवीं कक्षा के बच्चों का विदाई समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच लक्ष्मी निषाद थी। अध्यक्षता उप सरपंच रमेश ठाकुर ने की। इस समारोह में शासकीय मिडिल स्कूल के कक्षा आठवीं के बच्चों को विदाई दी गई। साथ ही छठवीं व सातवीं के बच्चों को प्रगति पत्र का वितरण किया। कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर वासुदेव, द्वितीय सागर रहे। इसी प्रकार कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान पर विजय कुमार व द्वितीय सेजल और धारणी रहे।


