भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बिरेतरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानपाठक जीएस ठाकुर ने कहा कि आने वाले सत्र में सभी बच्चे अपने ग्रेड में सुधार करें। कक्षा 1 से 8 तक जिन बच्चों का जाति निवास प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे ग्रीष्मकालीन अवकाश में बनवा लें। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच टेमन लाल साहू ने पालकों से कहा कि बच्चों को अच्छा व्यावहारिक चरित्र और गुण सिखाएं। बच्चे आगे चलकर समाज, स्कूल, गांव और माता-पिता का नाम रोशन करें। पालक स्कूल की संपत्ति की रक्षा करें। बच्चों को पढ़ाना सिखाएं। कक्षा 1, 2 और 3 के पालकों को हिंदी और गणित पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता का ज्ञान होना चाहिए। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को अधिक से अधिक सीट बाल बनाकर सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक शाला प्रबंधन अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि इस वर्ष जिन पालकों की शाला में अच्छी सहभागिता रहेगी, उन्हें उनकी ओर से सम्मानित किया जाएगा। पालकों से स्कूल में सहभागिता बढ़ाने का आग्रह किया। माध्यमिक शाला अध्यक्ष ललेशवरी बाई साहू ने कहा कि सभी बच्चे अच्छा पढ़कर माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें।प्राथमिक प्रधानपाठक पीके साहू ने भी बच्चों के चारित्रिक और व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने को कहा।


