मंगलवार को दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में संपन्न की गई। जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना और जिला स्तरीय अनुश्रवन समिति अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक के लिए मुख्य एजेंडा से अवगत कराते हुए प्रगति रिपोर्ट की जानकारी साझा की गई। उक्त योजनाओं के अंतर्गत अब तक भेजे गए आवेदन, ऋण स्वीकृत, भुगतान व बैंकों में लंबित आवेदन की स्थिति, मार्जिन मनी सब्सिडी और भौतिक सत्यापन आदि के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। समीक्षा के बाद उपायुक्त ने खराब परफॉर्मेंस किए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की गई और अगले मीटिंग तक निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्ति की ओर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पेंडिंग मामले को कम करने के निर्देश दिया गया। सभी डीआरपी को सभी उच्च गुणवता वाले आवेदन का ऑनलाइन प्रक्रिया सम्पन्न करने का निर्देश दिया गया। ताकि जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। बैंकों को आवेदन अस्वीकृत करने से पहले योजना के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक स्वीकृति प्रदान करने का निदेश दिया गया। ताकि जिले के लाभुकों को उक्त योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत कुल लक्ष्य 120 के विरुद्ध 132 आवेदन भेजे गए। जिसमें बैंक द्वारा 27 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें 20 लाभुकों को बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत करते हुए दो करोड़ पांच लाख 63 हजार राशि की भुगतान कार्रवाई की गई है। जबकि 66 आवेदन बैंकों द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है। बैंक में लंबित आवेदनों की संख्या कुल 39 है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया, जिसमें बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल लक्ष्य 20 के विरुद्ध 33 आवेदन प्राप्त हुआ। जिनमें बैंक द्वारा ऑनलाइन ऋण की स्वीकृत किए गए लाभुकों की संख्या चार है, जबकि अभी तक भुगतान किसी को नहीं किया गया है। वहीं बैंक में लंबित आवेदनों की संख्या 31 है। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना अंतर्गत अब तक कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 5207 है। इनमें से 190 आवेदन वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित है और स्टेज-दो पर जिला स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 5017 है। जबकि जिला स्तर से स्टेज तीन से अनुशंसित आवेदन पत्रों की संख्या 3774 है। वर्तमान में जिला स्तर पर स्टेज दो में जांच किए गए जा रहे आवेदन पत्रों की संख्या 79 है और जिला स्तर पर अस्वीकृत आवेदनों की संख्या 1164 है। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, एसबीआई के अग्रणी बैंक प्रबंधक, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के मैनेजर व कर्मी उपस्थित थे।


