खराब मौसम के कारण दिल्ली में 5 फ्लाइट डायवर्ट:राजस्थान में सेल्फी लेते वक्त झरने में डूबा JEE स्टूडेंट; प्रयागराज में सड़क पर अंतिम संस्कार

दिल्ली-NCR में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। पिछले तीन दिनों से बारिश लगातार हो रही है। बुधवार को भी तेज बारिश जारी है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली इंडिगो-एअर इंडिया की 2-2 फ्लाइट जयपुर और एअर इंडिया की 1 फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट की गईं। राजस्थान के जयपुर में बीसलपुर बांध लगभग पूरा भर गया है। बूंदी में सेल्फी लेते वक्त JEE स्टूडेंट झरने में बह गया, 8 घंटे बाद उसकी डेडबॉडी मिली। टोंक में बुजुर्ग नदी में डूबा, करौली में भी युवक की गंभीर नदी में डूबने से मौत हुई। राज्य में 3 दिन में 20 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में 18 जिलों में तेज बारिश हो रही है। आलीराजपुर में उर नदी उफान पर है। शहडोल के बाणसागर डैम के 8 गेट खोले गए। बैतूल में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2 फीट तक खोले गए। डिंडौरी-मंडला में तेज बारिश हुई। यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में बारिश जारी है। गंगापार-यमुनापार के कछारी इलाकों के 200 से ज्यादा गांव पर बाढ़ का खतरा है। प्रयागराज में 5 लाख लोग बाढ़ से परेशान हैं। शहर का सबसे बड़ा श्मशान दारागंज डूबने के कारण 13 शवों का सड़क पर अंतिम संस्कार किया गया। वाराणसी के सभी 84 घाट गंगा में डूबे हैं। 1 हजार मंदिर पूरी तरह डूब में हैं। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 1.56 मीटर दूर है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। हिमाचल की 200 और उत्तराखंड की 58 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई हैं। आज भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… मैप से समझें देशभर में बारिश के हालात… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *