खराब सरकारें हमारे अपने लालच का ही नतीजा : मोहम्मद सदीक

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्व कांग्रेस सांसद मोहम्मद सदीक आज कांग्रेस के नए पंजाब मामलों के अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ श्री हरमंदर साहिब पहुंचे। भास्कर से बातचीत में कहा कि अगर हमें स्वच्छ राजनीति और समाज बनाना है तो हमें लालच छोड़कर वोट देने जाना होगा। उन्होंने कहा कि शराब और थोड़े से पैसों के कारण हम ऐसे व्यक्ति को मौका देते हैं जो पांच साल तक उस पद पर बैठने के लायक नहीं होता । उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण अशिक्षा और लालच है। नवनियुक्त पंजाब मामलों के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमृतसर दौरे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग कांग्रेस प्रभारी का स्वागत करने के लिए निकल रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाला समय कांग्रेस के पक्ष में है। किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों का फल मिलेगा। प्रदर्शनी पर 70 हजार करोड़ रुपए खर्च करना कितना उचित है? इससे पहले भी देश में सरकारें रहीं और उन्होंने काम किया, लेकिन इस तरह का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। पंजाबी लोकगीत और संगीत पर बात उन्होंने कहा कि पंजाबी संगीत आज पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *