खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग, समाधान का आश्वासन

सीपत | सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र धनिया, कुकदा, निरतु व उप केंद्र खम्हरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में खरीदी लिमिट बढ़ाने और सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने तत्काल बिलासपुर डीएमओ अमित चंद्राकर से फोन पर चर्चा कर धान खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने की मांग रखी। इस पर डीएमओ ने जल्द ही इस दिशा में पहल करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे किसान समृद्ध होंगे और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वर व पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याएं जल्द ही दूर कर ली जाएंगी। इस मौके पर सतीश पाटनवार, ढोलाराम कैवर्त, नागेश्वर सिंह, देवेश शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *