मुंगेली | जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्रवाई कर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब व 40 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से पकड़कर उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब व अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई की हुई टीम।


